छत्तीसगढ़

फैक्ट्री के बॉइलर में ब्लास्ट, दमकल ने संभाला मोर्चा

कोरबा। फैक्ट्री के बॉइलर में ब्लास्ट होने से आगजनी का मामला सामने आया है। घटना कोरबा जिले के इंडस्ट्रियल एरिया की है। बता दें कि इंडस्ट्रियल एरिया खरमोरा स्थित वेस्टर्न इलेक्ट्रोड्स के बॉइलर में ब्लास्ट हो गया। आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने मोर्चा संभल लिया। इस फैक्ट्री में कार्बन पेस्ट बनाने का काम होता है। बॉइलर में ओवरलोड के कारण आगजनी की घटना होना बताया जा रहा है। वहीं दूसरी वजह फैक्ट्री के भीतर ऑयल का बहाव बताया जा रहा है। आग पर काबू पा लिया गया है। घटना में फैक्ट्री के भीतर के उपकरण जलकर खाक हो गए हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button