राजनीतिदिल्ली

संसद भवन पर RJD ने की विवादित पोस्ट, भाजपा बोली जनता इसी में गाड़ देगी, मोदी ने कहा देशद्रोह का मामला दर्ज हो

नई दिल्ली। नए संसद भवन के उद्घाटन पर राष्ट्रीय जनता दल ने ट्विटर पर विवादास्पद फोटो पोस्ट की है। राजद ने एक ताबूत की तस्वीर के साथ नए संसद भवन की तुलना करते हुए लिखा कि ये क्या है? बता दें कि राजद का यह ट्वीट ऐसे समय आया है, जब प्रधानमंत्री मोदी ने संसद के नए भवन का उद्घाटन किया है। कांग्रेस समेत 20 विपक्षी पार्टियों ने संसद के नए भवन के उद्घाटन कार्यक्रम का बहिष्कार किया। राजद भी बहिष्कार करने वाली पार्टियों में शामिल है। भाजपा नेता सुशील मोदी ने कहा कि जिन लोगों ने संसद के नए भवन की तुलना ताबूत से की है, ऐसे लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए।

भाजपा का पलटवार : जनता आपको इसी में गाड़ देगी

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राजद के इस ट्वीट पर पलटवार करते हुए लिखा कि ‘आज एक ऐतिहासिक पल है और देश गौरवान्वित है। आप नजरबट्टू हैं और कुछ नहीं। छाती पीटते रहिए। 2024 में देश की जनता आपको इसी ताबूत में बंद करके गाड़ देगी और नए लोकतंत्र के मंदिर में आप को आने का मौका भी नहीं देगी। चलिए यह भी तय हुआ कि संसद देश की और ताबूत आपका।’

Author Desk

Related Articles

Back to top button