राष्ट्रीय

जम्मू में एक और आतंकी हमला, गैर कश्मीरी को आतंकियों ने मारी गोली

जम्मू में एक और आतंकी हमला, गैर कश्मीरी को आतंकियों ने मारी गोली

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में एक और आतंकी हमला हुआ है। इस बार आतंकियों ने पुलवामा में गैर कश्मीरी को निशाना बनाया है। गोली लगने से मजदूर घायल हो गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके में गुरुवार सुबह आतंकवादियों ने उत्तर प्रदेश के एक मजदूर को गोली मारकर घायल कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि बिजनौर निवासी शुभम कुमार को बटागुंड गांव में आतंकवादियों ने गोली मार दी, मजदूर के हाथ में गोली लगी है।

शुभम को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पिछले एक सप्ताह में कश्मीर में गैर-स्थानीय मजदूरों पर लगातार हमले हो रहे है। रविवार को गंदेरबल जिले में एक निर्माण स्थल पर हुए आतंकवादी हमले में छह गैर-स्थानीय मजदूर और एक स्थानीय डॉक्टर की मौत हो गई थी, जबकि 18 अक्तूबर को शोपियां जिले में आतंकवादियों ने बिहार के एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Author Desk

Related Articles

Back to top button