छत्तीसगढ़

नक्सलियों ने सोते हुए ग्रामीणों को उठाया और तेंदूपत्ता फड़ में लगा दी आग

कांकेर। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार नक्सली उत्पात से बाज नहीं आ रहे हैं। ग्रामीणों का नुकसान कर खौफ पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। बीती रात नक्सलियों ने बड़गांव थाना अंतर्गत दो जगहों पर तेंदूपत्ता फड़ में आगजनी की वारदात को अंजाम दिया। इससे लगभग डेढ़ सौ बोरी तेंदूपत्ता जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार, बड़गांव थाना से मात्र सौ मीटर की दूरी पर बीती रात करीबन 12 बजे नक्सलियों ने तेंदूपत्ता फड़ में आग लग दी। दो जगहों पर नक्सलियों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया। इस घटना में करीब डेढ़ सौ बोरी में भरे तेंदूपत्ता जलकर खाक हो गए।बताया जा रहा है कि आठ से दस हथियारबंद नक्सली ने घटना को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने पहले ग्रामीणों को उठाया और तेंदूपत्ता को आग के हवाले कर दिया। उसके बाद लाल सलाम जिंदाबाद के नारे लगाते हुए भाग खड़े हुए। इसके अलावा मासुर में रखे तेंदूपत्ता भी आगजनी हुई। जिससे करीबन 50 बोरे आग में जलकर राख हो गए। घटना की जानकारी लगते ही बड़गांव थाना प्रभारी लक्ष्मण केंवट अपने जवानों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button