छत्तीसगढ़

दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा। जिले में एक लाख रुपये के इनामी नक्सली समेत दो नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों ने पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की दूसरी बटालियन के अधिकारियों के सामने ‘अमानवीय’ और ‘खोखली’ माओवादी विचारधारा से निराशा का हवाला देते हुए सरेंडर कर दिया। माओवादियों की पहचान सांस्कृतिक शाखा चेतना नाट्य मंडली (सीएनएम) के कमांडर वेट्टी राजा और मिलिशिया सदस्य रवा सोमा के रूप में की है। राजा पर एक लाख रुपये का इनाम था।
दोनों ने पुलिस को बताया कि वे नक्सलियों के लिए जिला पुलिस के पुनर्वास अभियान ‘पूना नार्कोम’ (स्थानीय गोंडी बोली में गढ़ा गया एक शब्द जिसका अर्थ है नई सुबह या नई शुरुआत) से भी प्रभावित थे। पुलिस ने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को छत्तीसगढ़ सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के अनुसार सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

Author Desk

Related Articles

Back to top button