राष्ट्रीय

लोकसभा में बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर ‘भारत-चीन संबंधों में हो रहा है सुधार’

लोकसभा में बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर ‘भारत-चीन संबंधों में हो रहा है सुधार’

नई दिल्ली। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत चीन संबंधों और चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर लोकसभा में आज अपना वक्तव्य दिया। विदेश मंत्री ने लोकसभा में एलएसी की मौजूदा स्थिति, चीन के साथ भारत के संबंधों को लेकर कहा कि सीमा पर शांति बहाली की कोशिशें जारी है। उन्होंने कहा कि एलएसी पर कूटनीतिक पहल से एलएसी पर हालात सुधरे हैं और दोनों पक्ष हालात में सुधार को लेकर प्रतिबद्ध हैं। दोनों में से कोई भी पक्ष मौजूदा स्थिति से छेड़छाड़ नहीं करेगा और सहमति से ही भारत और चीन सभी मसलों का समाधान करेंगे। उन्होंने कहा कि, सीमा पर आज हालात सामान्य होने के बाद ही चीन से बातचीत की गई है।

विदेश मंत्री ने सेना को दिया श्रेय :

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि, एलएसी पर बहाली का पूरा श्रेय हमारे देश की सेना को जाता है। उन्होंने बताया कि, भारत और चीन के बीच सहमति बनी है कि यथास्थिति में एकतरफा बदलाव नहीं किया जाएगा और साथ ही दोनों देशों के बीच पुराने समझौतों का पालन किया जाएगा। सीमा पर शांति के बिना भारत-चीन के संबंध सामान्य नहीं रह सकते।

Author Desk

Related Articles

Back to top button