राष्ट्रीय

इंडिगो के विमान की आपातकालीन लैंडिंग, मोदी सरकार के मंत्री सहित दो विधायक भी थे सवार

डिब्रूगढ़ जाने वाली इंडिगो की उड़ान में तकनीकी खराबी आने के बाद रविवार सुबह असम के गुवाहाटी में लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आपात लैंडिंग की गई। इसमें केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली, डिब्रूगढ़ के विधायक प्रशांत फूकन और दुनियाजान के विधायक तेरश ग्वाला भी सवार थे। विधायक फूकन ने कहा कि सभी यात्री गुवाहाटी में हैं। सभी सुरक्षित हैं।

इस घटना की पुष्टि करते हुए विधायक फूकन ने मीडिया से कहा, गुवाहाटी से चले अभी करीब 15 मिनट ही हुए होंगे कि विमान को अचनाक गुवाहाटी वापल ले जाने की जानकारी दी गई। बताया जा रहा है कि विमान में कोई तकनीकी खराबी आ गई है। उन्होंने बताया कि हम सभी गुवाहाटी में सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा, अब सभी यात्री यहां पर परेशान हैं। अभी तक किसी को पता नहीं चल पा रहा है कि उनको कब तक डिब्रूगढ़ ले जाया जाएगा। अभी तक किसी तरह की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button