छत्तीसगढ़राजनीति

भाजपा के सांसदों को झूठ बोलने के अलावा आता ही क्या है : धनंजय सिंह ठाकुर

रायपुर। भाजपा सांसद विजय बघेल के द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन में मोदी सरकार के द्वारा धान खरीदने का प्रचार करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के सांसदों को झूठ बोलने के अलावा आता ही क्या है। सांसद विजय बघेल ने धान खरीदी के मामले में कार्यकर्ता सम्मेलन में अपने कार्यकर्ताओं को भी गुमराह करने और धोखा देने का प्रयास किया है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार आने वाले खरीफ सीजन में किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी अपने दम पर करेगी और लगभग 2800 रु प्रति क्विंटल की दर से खरीदी करेगी। धान खरीदी का पूरा का पूरा पैसा राज्य सरकार के द्वारा वहन किया जाता है। धान खरीदी में मोदी सरकार की फूटी कौड़ी का योगदान नहीं है।

धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने वादाअनुसार जब 2500 रु प्रति क्विंटल की दर पर धान खरीदी की तब यही भाजपा के सांसद केंद्र के पास जाकर राज्य से चावल खरीदने पर नियम शर्ते लगवाए थे और आज भाजपा के सांसद किस मुंह से दावा कर रहे हैं कि केंद्र सरकार धान खरीदी करती है।राज्य सरकार मार्कफेंड के माध्यम से विभिन्न बैंको से कर्ज लेकर धान खरीदी करती है। बीते खरीफ वर्ष में किसानों को धान की कीमत छत्तीसगढ़ में 2640 रुपए एवं 2660 रु मिला जो देश के किसी भी राज्य में नहीं मिला है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि केन्द्र सरकार सिर्फ सेन्ट्रल पुल में चावल लेती है। भारतीय जनता पार्टी नेता भ्रम फैलाने के लिये जबरिया वाहवाही लेने के लिये राजनीति कर रहे है। 110 लाख मीट्रिक धान की खरीदी कांग्रेस सरकार ने कर लिया है। यह एक बड़ी उपलब्धि है। 15 साल में रमन सरकार के द्वारा इसका आधी धान ही खरीदा जाता था।

Author Desk

Related Articles

Back to top button