कांग्रेस के अमलीडीह जोन में कार्यकर्ता सम्मेलन. बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती को लेकर हुई चर्चा
धमतरी — धमतरी विधानसभा के अंतर्गत कांग्रेस के अमलीडीह जोन में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जहां अर्जुनी, खपरी, भानपुरी, तरसिंवा, रांवा, भोथीपार, कुर्रा, मड़ाईभाठा, अमलीडीह, मोखा, बगतराई के कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए यह बैठक ग्राम भोथीपार में आयोजित हुई जहां विशेष रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरद लोहाना, दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष मोहन लालवानी, कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष ओंकार साहू, ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष घनश्याम साहू, पूर्व जनपद अध्यक्ष गुंजा साहू उपस्थित रहे ।बैठक में सर्वप्रथम अमलीडीह जोन कांग्रेस संगठन की मजबूती के विभिन्न पहलुओ पर विचार विमर्श करते हुए अमलीडीह जोन कांग्रेस कमेटी का पुनर्गठन हुआ जिसमें नीलमणि साहू को जोन अध्यक्ष बनाया गया। इसी प्रकार तरसिंवा सेक्टर अध्यक्ष नरसिंग साहू और भानपुरी सेक्टर अध्यक्ष शत्रुघन साहू को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। पूर्व में जोन एवं तरसिंवा सेक्टर अध्यक्ष परमेश्वर गिरी गोस्वामी व भानपुरी सेक्टर अध्यक्ष पुनीत राम साहू थे।सेक्टर जोन पुनर्गठन की प्रक्रिया के पश्चात 19 बूथ कांग्रेस कमेटी का समीक्षा किया गया जहां आवश्यकतानुसार बूथ में कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की गई। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरद लोहाना ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहां की सरकार की योजनाओं और उनके जनकल्याणकारी कार्यो को जन जन तक पहुंचाने में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है इसीलिए हम सभी का पहला दायित्व है कि हम अपने बूथ कमेटी को मजबूत करें बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का ही मेहनत है कि आज 15 साल के बाद छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल जी की कांग्रेस सरकार है। विधानसभा में 75 सीट से अधिक कि लक्ष्य को हासिल करने के साथ-साथ धमतरी विधानसभा में विजय प्राप्त करने में बूथ अध्यक्षों की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष मोहन लालवानी ने कहा कि धमतरी विधानसभा में ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने हमेशा से ही कांग्रेस को मजबूती प्रदान की है आगामी विधानसभा चुनाव में आप सभी के मेहनत और लगन से धमतरी विधानसभा की सीट जीतकर प्रदेश में पुनः कांग्रेस की सरकार बनाने हम सभी कार्यकर्ता सहयोग करेंगे। ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष घनश्याम साहू ने किसानों एवं ग्रामीण अंचल के लिए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों को किसानों को कांग्रेस पार्टी में जोड़ने अपील किया गया। कार्यक्रम का आभार जोन कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीलमणि साहू एवं संचालन पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुरु गोपाल गोस्वामी के द्वारा किया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरद लोहाना, दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष मोहन लालवानी, कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष ओंकार साहू, ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष घनश्याम साहू, पूर्व जनपद अध्यक्ष गुंजा साहू, जोन अध्यक्ष नीलमणि साहू सेक्टर अध्यक्ष कुर्रा रंजीत साहू, सेक्टर अध्यक्ष तरसिंवा नरसिंह साहू, सेक्टर अध्यक्ष भानपुरी शत्रुघ्न साहू, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुरु गोपाल गोस्वामी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दामोदर पुरी गोस्वामी, बिशंभर साहू, घासीराम साहू, रेवाराम साहू, दशरथ साहू, मनोज यादव, परमेश्वर गिरी गोस्वामी, मानसिंह साहू, देवेंद्र पटेल, मुकेश यादव, भूषण पटेल, अजय सिन्हा, धर्मेंद्र पटेल, शेखर साहू, पंचराम साहू, पोषन साहू, गेंदलाल पटेल, भारतलाल साहू, भूपेंद्र साहू, उचित साहू, दोमन साहू, उपस्थित रहे।
जोन कांग्रेस कमेटी अमलीडीह कार्यकारिणी के नियुक्ति हुई है जिसमें अध्यक्ष नीलमणि साहू, उपाध्यक्ष लोकेश्वर सिन्हा तरसिंवा, पंचराम साहू भानपुरी, संजय ध्रुव मोखा, कोषाध्यक्ष पोषण साहू भोथीपार, सचिव बिसम्भर साहू खपरी, रेवाराम साहू मड़ाईभाठा, धनेश्वर यादव भोथीपार, सचिव मुकेश यादव कुर्रा, गुलापराम साहू अमलीडीह, उचितराम साहू बगतराई, कार्यकारिणी सदस्य कामेश्वरी सिन्हा तरसिंवा, नेतराम तरसिंवा, शैलेंद्र साहू बागतराई, लालचंद साहू रांवा, किरण गायकवाड कुर्रा, युवराज साहू रावा, महेश्वर सिन्हा अर्जुनी, टिकेंद्र गजेंद्र अर्जुन, संरक्षक दामोदर दास गोस्वामी तरसिंवा।
