राष्ट्रीय

दिल्ली एनसीआर, जम्मू-कश्मीर सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, 5.4 रही तीव्रता

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और चंडीगढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दस सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान लोग घरों से बाहर निकल आए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की 5.4 मापी गई है। बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ से 30 किमी दक्षिण पूर्व में रिक्टर पैमाने पर 5.4 तीव्रता का भूकंप आया। पूंछ में काफी तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। कुछ सेकेंड के लिए धरती हिली। हिमाचल प्रदेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

Author Desk

Related Articles

Back to top button