छत्तीसगढ़

इलेक्ट्रिक स्कूटर चार्जिंग के दौरान ब्लास्ट से जलकर ख़ाक, चपेट में आई कार भी जली

रायपुर। भिलाई में इलेक्ट्रिक स्कूटर में बैटरी ब्लास्ट होने का मामला सामने आया है। चार्जिंग के दौरान एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि कुछ ही देर में पूरे स्कूटर में भीषण आग लग गई और चपेट में आने से घर में रखी कार भी जल गई। घटना भिलाई हाउसिंग बोर्ड स्थित कैलाश नगर के एकता चौक की है।

वाहन मालिक विश्वनाथ जायसवाल के अनुसार, उन्होंने मंगलवार सुबह 4 बजे अपनी टू व्हीलर इलेक्ट्रिक स्कूटर को चार्ज पर लगाया था। थोड़ी देर बाद एक जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर विनय जायसवाल के साथ उनका पूरा परिवार भी सहम गया। ब्लास्ट के साथ जॉय कंपनी का इलेक्ट्रिक स्कूटर धू-धू कर जलकर ख़ाक हो गया।
हादसे के दौरान घर के सभी लोग सोए हुए थे, स्कूटी ने बाजू में ही खड़ी कार भी आगजनी की इस घटना में जल गई। हालांकि कार का ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। ईधर ब्लास्ट होने के बाद घर वालों की नींद खुली और तत्काल उन्होंने पानी डालकर आग पर काबू पाया। ब्लास्ट की सूचना मिलते ही भिलाई पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button