छत्तीसगढ़राजनीति

कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता ही नेता, कांग्रेस का अर्थ है जनता की सेवा : मोहन मरकाम

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस के बूथ अभियान से भाजपा की बौखलाहट बता रही है भाजपा 14 सीट बचाने की स्थिति में नही है। कांग्रेस की मैदानी तैयारी से भाजपा के नेताओं को दिमागी बुखार चढ़ गया है। उन्हें कुछ सूझ नहीं रहा तो ओछी टिप्पणी करके अपने पापों का ठीकरा कांग्रेस की उस सरकार पर फोड़ने की घटिया कोशिश कर रहे हैं जो छत्तीसगढ़ के गांव गरीब किसान की सरकार है। 15 साल तक रमन भाजपा सरकार ने सिर्फ घोटाले किया, पनामा ब्रांड भ्रष्टाचार करने वाले, नान घोटाला करने वाले, शराब घोटाला करने वाले, चिटफंड घोटाले करने वाले, जमीन घोटाले करने वाले, झलियामारी कांड, आंखफोड़वा कांड, गर्भाशय कांड, झीरम कांड जैसे भारी कांडों के कर्मकांडी आज बगुलाभगत बन रहे हैं।

मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता कांग्रेस का नेता है। कांग्रेस का कार्यकर्ता ही कांग्रेस है और कांग्रेस का अर्थ है जनता की सेवा। जबकि भाजपा भ्रष्टाचार की वह गठरी है, जिसे छत्तीसगढ़ की जनता ने उठाकर फेंक दिया। कांग्रेस सरकार द्वारा जनता से किये गए वादे पूरे करते हुए नवा छत्तीसगढ़ गढ़ देने से भाजपा के होश पहले ही उड़ चुके हैं। जनता तो जनता इनके कार्यकर्ता तक को इनका भरोसा नहीं है। जितनी सदस्य संख्या बताते हैं, उतने वोट तक हासिल नहीं कर पाते। जो पार्टी सदस्यता में भी भ्रष्टाचार कर दे, उससे बड़ा भ्रष्ट कोई नहीं हो सकता।

Author Desk

Related Articles

Back to top button