छत्तीसगढ़मनोरंजनराजनीति

भाजपा स्पष्ट करे श्रीराम-बजरंगबली को अपमानित करने वाली आदिपुरुष फ़िल्म के विरोध में है कि समर्थन में? : धनंजय सिंह ठाकुर

रायपुर। विवादित फ़िल्म आदिपुरुष के विरोध में भाजपा नेताओं के द्वारा ट्वीट करना एवं ट्वीट डिलीट करने पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने आदिपुरुष फ़िल्म की निंदा करते हुऐ पूरे देश मे बैन करने मांग की है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसा कि जय श्री राम का नारा लगाकर राजनीति करने वाली, चंदा और वोट लेने वाली भाजपा के नेता मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी एवं बजरंग बली जी के छवि को धूमिल करने वाली फिल्म आदिपुरुष का विरोध नही कर रहे हैं। ऐसी क्या मजबूरी है? क्या फ़िल्म के निर्माता का सम्बंध भाजपा आरएसएस के बडे नेताओ से है इसलिये छत्तीसगढ़ भाजपा के नेता विरोध करने से डर रहे हैं?


धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि विवादित फ़िल्म आदिपुरुष की लेकर भाजपा के भीतर दो फाड़ हो गई है भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, केंद्रीय मंत्री रेणूका सिंह फ़िल्म के विरोध में हैं निंदा कर रहे हैं। फ़िल्म को बैन करने की मांग कर रहे हैं। वहीँ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने फ़िल्म के विरोध में किये गये ट्वीट को डिलीट कर फ़िल्म का समर्थन कर भाजपा के चाल चरित्र चेहरा और मानसिकता को जनता के बीच रखा है। भाजपा मुहँ में राम बगल में छुरी वाली नीति पर चलती है जनता को गुमराह करती है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button