राजनीतिमहाराष्ट्र

‘वीर सावरकर सेतु’ के नाम से जाना जाएगा बांद्रा-वर्सोवा सी-लिंक, ट्रांस हार्बर लिंक बना अटल ब्रिज

मुंबई। महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए मुंबई के वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक का नाम बदलकर वीर सावरकर सेतु कर दिया है। वहीं, मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का नाम बदलकर अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति सेतु रखा गया है। जानकारी के मुताबिक बांद्रा वर्सोवा सी लिंक के नाम को बदलने को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नाम बदलने को लेकर कहा, ‘हमने वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक का नाम बदलकर वीर सावरकर सेतु और मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का नाम बदलकर अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति न्हावा शेवा अटल सेतु कर दिया है। हमने महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना की सीमा 2 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने का भी बड़ा निर्णय लिया है और इसका लाभ राज्य के सभी लोगों को दिया जाएगा।’

Author Desk

Related Articles

Back to top button