छत्तीसगढ़राजनीति

जनता का विश्वास खो चुकी भाजपा अब अविश्वास प्रस्ताव लाने का नाटक कर रही है : सुशील आनंद शुक्ला

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जनता का विश्वास खो चुकी भाजपा अब पंचम विधानसभा के आखिरी सत्र में अविश्वास प्रस्ताव लाने का नाटक कर रही है। भूपेश सरकार में विधानसभा के 15 सत्र पूर्ण हो चुके हैं इसमें भाजपा का प्रदर्शन जीरो रहा है और पांचवीं विधानसभा के पावस सत्र में भाजपा के पास मुद्दा नहीं है इसलिए राजनीति करने और मीडिया में बने रहने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाने का ढोंग कर रही है नाटक और नौटंकी कर रही है।
सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पंचम विधानसभा के 15 सत्र में भाजपा 1 दिन भी पूरे सत्र में व्यवस्थित रूप से बिना हो हंगामा किए बैठ ही नहीं पाई उनका पूरा मकसद सत्र को प्रभावित करना और जनहित के कार्यों पर अड़ंगा लगाना रहा है। भाजपा के विधायक सवाल लगाकर जवाब सुनने से पहले पीठ दिखाकर सत्र से भाग जाते थे और यह दृश्य छत्तीसगढ़ ने देखा है कि किस प्रकार से भाजपा के विधायक भूपेश सरकार के द्वारा जनहित में लिए जा रहे फैसलों को रोकने के लिए अवरोध उत्पन्न करते थे।
सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से किए 36 बिंदुओं के वादों में से 95 प्रतिशत वादों को पूरा किया है। कांग्रेस सरकार ने अनेक जनकल्याणकारी योजना बनाकर छत्तीसगढ़ को खुशहाल किया है यह भाजपा के विधायकों को पच नहीं रहा है। इसलिए भाजपा अब आखिरी सत्र में भी हंगामा करने के लिए और सत्र को प्रभावित करने के लिए इस प्रकार से अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात कर रही है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button