छत्तीसगढ़

कुंए में मिली अधेड़ व्यक्ति की लाश, हत्या की आशंका

सरगुजा। मणिपुर थाना इलाके के भट्टापारा के एक कुंए में अधेड़ व्यक्ति की लाश मिलने का मामला सामने आया है। लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने कुंए में लाश देखी जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिर शव को कुएं से निकाला गया। पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस इस प्रकरण में हत्या की आशंका जता रही है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button