राष्ट्रीय

पशु तस्करों के हमले में 5 जवान घायल, वाहन में भी तोड़फोड़

पशु तस्करों के हमले में 5 जवान घायल, वाहन में भी तोड़फोड़

अगरतला। त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में बीएसएफ के 5 जवानों पर संदिग्ध पशु तस्करों ने हमला कर दिया है। इस घटना में पांचों बीएसएफ के जवान घायल हो गए हैं। खबर ये भी है कि बीएसएफ के एक वाहन में भी तोड़फोड़ की गई है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि संदिग्ध मवेशी तस्करों के हमले में बीएसएफ के पांच जवान घायल हैं और उन पर शुक्रवार शाम बिशालगढ़-कमठाना रोड पर भारत-बांग्लादेश सीमा के पास हमले को अंजाम दिया गया है। इस दौरान बीएसएफ के एक वाहन में भी तोड़फोड़ की गई है। बिशालगढ़ पुलिस थाना प्रभारी विकास दास ने कहा, ‘‘कमठाना सीमा चौकी पर तैनात बीएसएफ कर्मियों ने एक वाहन को रुकने का इशारा किया लेकिन चालक वाहन को स्थानीय पशु बाजार की ओर भगा ले गया। बीएसएफ कर्मी वाहन का पीछा करते हुए पशु बाजार तक पहुंच गए। वहां पशु तस्करों एवं बीएसएफ कर्मियों के बीच बहस हुई जो बढ़ गई और फिर पशु तस्करों ने हमला कर दिया। इस हमले में पांच कर्मी घायल हो गए और उनके वाहन में तोड़फोड़ की गई।’’

Author Desk

Related Articles

Back to top button