राजनीतिमहाराष्ट्र

संजय राउत ने किया बड़ा दावा, महाराष्ट्र का CM बदलने जा रहा है, शिंदे कुछ दिनों के मेहमान हैं

मुंबई। महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रम पर शिवसेना उद्धव ग्रुप के नेता और सांसद संजय राउत ने बड़ा बयान देकर कहा, ‘मैं दावे के साथ कह रहा हूं कि महाराष्ट्र का सीएम बदलने जा रहा है। एकनाथ शिंदे कुछ दिनों के मेहमान हैं।’ राउत ने कहा, ‘आज गुरुपूर्णिमा है, हमारे गुरु बाला साहब ठाकरे हैं, हमारे गुरु ने हमें श्रद्धा सिखाई है। कुछ लोगों के गुरू शरद पवार हैं, लेकिन उन्होंने उनके साथ गद्दारी की। एक तरफ बस दुर्घटना हुई, एक तरफ लोगों की चिता जल रही थी, दूसरी तरफ ये शपथ ले रहे हैं। कल का दिन राजनैतिक इतिहास का काला दिन है। हम सब 2024 चुनाव के लिए आगे बढ़ेंगे।’ राउत ने कहा, ‘यूसीसी की आज पहली बैठक है। पहले ड्राफ्ट आने दें, उसके बाद देखेंगे। अगर समाज और राष्ट्र के हित में हैं, तो यूसीसी पर चर्चा करेंगे।’

इससे पहले राउत ने कहा था कि उन्हें पहले से ही पता था कि ऐसा होने वाला है। जल्द ही सीएम बने एकनाथ शिंदे और उनके साथ गए 16 विधायक अयोग्य करार दिए जाएंगे और कुछ ही दिनों में महाराष्ट्र को दूसरा मुख्यमंत्री भी मिल जाएगा। राउत ने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि इस ‘खेल’ को लंबे समय तक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने महाराष्ट्र की राजनीति को ‘साफ करने’ का जिम्मा उठाया है, ‘उन्हें अपने तरीके से चलने दें।’

Author Desk

Related Articles

Back to top button