छत्तीसगढ़

स्कूली बच्चों को पेयजल बोतल उपलब्ध कराकर महार समाज द्वारा अंबेडकर जयंती को जोड़ा सेवाभावी कार्य


धमतरी-देश के संविधान का निर्माण करने वाले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की अंबेडकर जयंती के अवसर , उनके राष्ट्र एवं समाज के उत्थान के लिए आजादी के आंदोलन एवं उसके बाद दिए गए योगदान हेतु कृतज्ञ करते हुए छ ग महार/ महरा समाज के युवा संगठन श्रीदेव जी युवा मंच द्वारा भीषण गर्मी में बच्चों को हाथों में शीतल पेयजल उपलब्ध किए जाने के दृष्टिकोण से तथा अंबेडकर जी की जयंती को समाज के सामने सेवा के क्षेत्र से जोड़कर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए स्कूल के बच्चों को पेयजल रखने हेतु पानी का बोतल वितरित करते हुए उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया इस अवसर पर        


युवा संगठन के हरिकिशन पावरिया कहा कि जीवन के अविस्मरणीय क्षणों को सार्थक बनाने हेतु हम सबको समाज में जरूरतमंद तथा आवश्यक कार्यों को संपादित करना चाहिए इससे ही आने वाली पीढ़ी को सामाजिक सरोकार के कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलेगी और यही इस दिवस की सार्थकता भी सिद्ध करेगी।

पार्षद सुमन मेश्राम ने कहा संविधान निर्माता बाबा भीम राव अम्बेडकर ने सिखाया की विषम परिस्थितियों में भी बिना हार माने ज्ञानार्जन करना ,सामाजिक समानता के लिए लड़ना और महिला सशक्तिकरण
को बढ़ावा देना ही मानवीय मूल्यों पर निहित है।
इस अवसर पर डॉ.राम चंद्र मेश्राम,चंद्रभान मेश्राम,श्रवण मेश्राम,मिलाप मेश्राम,सोमेश मेश्राम,रामेश्वर सिसोदिया, प्रकाश नाग,विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button