छत्तीसगढ़

बैसाखी पर्व पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने गुरुद्वारे में टेका मत्था कहा खालसा पंथ त्याग, सेवा और बलिदान का प्रतीक है


धमतरी-बैसाखी पर्व के अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना साहू आज शहर के गुरुद्वारे पहुंचीं और गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। खालसा पंथ के स्थापना दिवस पर श्रीमती साहू ने कहा, “आज ही के दिन 1699 में गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना कर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का संदेश दिया था। खालसा पंथ त्याग, सेवा और बलिदान का प्रतीक है।” श्रीमती साहू ने आगे कहा कि “बैसाखी का दिन ऐतिहासिक है। गुरु गोबिंद सिंह जी ने इसी दिन खालसा सजाकर मानवता की रक्षा का संकल्प लिया था। हमें गुरु के बताए सत्य, सेवा और साहस के मार्ग पर चलना चाहिए।” उन्होंने कहा कि बैसाखी किसान भाइयों की मेहनत का उत्सव है। प्रदेश में खुशहाली आए, यही गुरु घर से अरदास है। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने उनका सम्मान किया। उक्त अवसर पर समाज के प्रधान जसपाल सिंग छाबड़ा,सतपाल सिंग अजमानी,अंग्रेज सिंग गाले,जितेंदर सिंग खालसा,मंजीत सिंग छाबड़ा,शम्मी जुनेजा,राजेंदर सिंग अजमानी,हरजीत सिंग खालसा,गुरप्रीत सिंग गाले,प्रीतपाल छाबड़ा,सिमरन हिन्दूजा एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button