छत्तीसगढ़

प्रीमियम वाइन शॉप में ब्रांड की कमी, ग्राहकों में नाराजगी सप्लाई सिस्टम पर उठ रहे सवाल, पसंदीदा ब्रांड नहीं मिलने से लोग परेशान


धमतरी। शहर के प्रीमियम वाइन शॉप इन दिनों ग्राहकों के लिए निराशा का कारण बनते जा रहे हैं। जिन दुकानों को प्रीमियम श्रेणी का दर्जा देकर विभिन्न ब्रांड की शराब उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है, वहां वर्तमान में केवल गिने-चुने ब्रांड ही मिल पा रहे हैं। ऐसे में अपनी पसंद की शराब लेने पहुंचे ग्राहकों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है या फिर मजबूरी में उपलब्ध सीमित ब्रांड ही खरीदने पड़ रहे हैं।
ग्राहकों का कहना है कि प्रीमियम वाइन शॉप का उद्देश्य ही यह है कि यहां सभी प्रमुख और लोकप्रिय ब्रांड एक ही स्थान पर आसानी से मिल जाएं। लेकिन धमतरी में स्थिति इसके उलट नजर आ रही है। कई दुकानों में केवल दो से तीन ब्रांड ही उपलब्ध हैं, जबकि अन्य प्रीमियम ब्रांड पूरी तरह से नदारद हैं। इससे ग्राहकों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है।
जानकारों के अनुसार इस स्थिति के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। एक्साइज नियमों की प्रक्रिया, एमआरपी की मंजूरी में देरी और सप्लाई चेन में आ रही बाधाओं के कारण कई प्रीमियम ब्रांड समय पर बाजार तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। नई दरों के अनुमोदन में देरी होने से कई बार दुकानों का स्टॉक खत्म हो जाता है और समय पर नई खेप नहीं पहुंचने से ब्रांड की उपलब्धता सीमित हो जाती है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button