डाकबंगला वार्ड पार्षद निधि से होगा अंबेडकर भवन का विस्तार, जयंती पर सुमन मेश्राम ने की घोषणा

प्रत्येक प्रगतिशील समाज की विशिष्ट एवं सार्थक पहचान है महिलाएं, जिनके उत्थान में अंबेडकर जी का योगदान अविस्मरणीय – सुमन मेश्राम
धमतरी-जोधापुर–डाकबंगला वार्ड मे वार्डवासियों की बहु प्रतीक्षित एवं आवश्यक मांग थी की के अंबेडकर भवन को जनमानस की आवश्यकताओं के अनुरूप विस्तारित किया जाए , जिस पर गंभीरता पूर्वक कदम बढ़ाते हुए अंबेडकर जयंती पर पार्षद सुमन सोमेश मेश्राम ने पार्षद निधि से 03 लाख के आवश्यकता अनुसार बुनियादी कार्यों को आगे बढ़ते हुए सुविधाओं को सुलभ करने की दृष्टिकोण से घोषणा करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने महिलाओं को समाज के मुख्य धारा से जोड़ने के लिए शिक्षा,समानता और आत्मनिर्भरता का सार्थक संदेश दिया है और जिसका ही परिणाम है कि आज राजनीतिक सामाजिक धार्मिक सहित सभी क्षेत्रों में महिलाएं अपना परचम लहरा रही है। वही आज के इस अवसर पर शहर में मुख्य कार्यक्रम के रूप में सर्व अनुसूचित जाति–जनजाति सयुक्त मोर्चा जिला धमतरी द्वारा अंबेडकर भवन दानिटोला में आयोजित 135 वी जयंती समारोह में विचार संगोष्ठी आयोजित की गई थी जिसमें विशिष्ट अतिथि के रुप मे श्रीमती सुमन सोमेश मेश्राम ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि डॉ भीम राव अंबेडकर द्वारा समाज में समानता के भाव को विशेष रूप से स्थापित करने के लिए महिलाओं को शिक्षा, और आत्मनिर्भरता के लिये आजादी के बाद विशेष रूप से कार्य करने पर बोल दिया और जिसका ही परिणाम है कि आज उनके द्वारा कहे गए सूत्र वाक्य मैं किसी समुदाय की प्रगति उस डिग्री से मापता हु जो महिलाओं ने हासिल की है उन्होंने महिलाओं को घरेलू बेड़ीयो से निकालकर अपने हक और अधिकारो की लड़ाई लड़कर समाज में अपनी भूमिका निभाने को प्रेरित किया । कार्यक्रम में आयोजन समिति एवं महिलाओं द्वारा श्रीमती मेश्राम को पार्षद निधि से राशि आवंटित करने हेतु सम्मानित करते हुए प्रतीक चिन्ह भेंट भी किया गया।



