राष्ट्रीय

सत्ता के लालच में चूर कांग्रेस ने पहले ही अवसर पर डीएमके को छुरा घोंपा : पीएम मोदी

सत्ता के लालच में चूर कांग्रेस ने पहले ही अवसर पर डीएमके को छुरा घोंपा : पीएम मोदी

बेंगलुरु। नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु में एक्टर विजय के शपथ ग्रहण के बाद कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस को “विश्वासघाती” बताते हुए कहा कि सत्ता के लिए पार्टी ने डीएमके को धोखा दिया। कर्नाटक के बेंगलुरु में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि तमिलनाडु की राजनीति पर नजर डालें तो पिछले 25-30 वर्षों तक कांग्रेस और डीएमके के बीच गहरे राजनीतिक संबंध रहे। उन्होंने कहा कि डीएमके के साथ गठबंधन ने कई बार कांग्रेस को संकट से उबारा और 2014 से पहले केंद्र में कांग्रेस की 10 साल की सत्ता में भी डीएमके की बड़ी भूमिका रही। पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि जिस डीएमके ने लंबे समय तक कांग्रेस की राजनीतिक मजबूती के लिए काम किया, बदलते सियासी माहौल में उसी सहयोगी दल को कांग्रेस ने छोड़ दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सत्ता के लालच में चूर कांग्रेस ने पहले ही अवसर पर डीएमके को छुरा घोंप दिया। अब कांग्रेस को सियासी रूप से प्रासंगिक बने रहने के लिए एक दूसरी पार्टी की जरूरत है, जिसके सहारे वह आगे बढ़ सके। वहीं, कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जनता की समस्याओं को सुलझाने के बजाय, यहां की कांग्रेस सरकार अपना ज्यादातर वक्त आंतरिक विवादों को सुलझाने में बिता रही है। अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि मुख्यमंत्री कितने वक्त तक अपने पद पर बने रहेंगे।

केरल में भी निष्कर्ष तक नहीं पहुंच पाई कांग्रेस
उन्होंने आगे कहा कि केरल में भी अब तक कांग्रेस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई है। वे अपने ही पार्टी नेताओं से प्रॉमिस करते हैं और फिर उन्हें धोखा दे देते हैं। इससे पहले, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी यही हुआ था। कर्नाटक में भी यही खेल हो रहा है। अब केरल की बारी है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button