छत्तीसगढ़

महाप्रभाविक सर्वतोभद्र महाभिषेक में 170 सजोड़ों ने विधि विधान के साथ की पूजा अर्चना

रायपुर। राजधानी रायपुर की पुण्यधरा व परमात्मा श्री धर्मनाथ की भव्य अंजनशलाका एवं प्रतिष्ठा महोत्सव के पश्चात दादाबाड़ी में नवकार जपेश्वरी परम पूज्य शुभकरा श्रीजी म सा आदि ठाणा 4 की पावन निश्रा में आधि व्याधि उपाधि नाशक महाप्रभाविक सर्वतोभद्र महाभिषेक हुआ। यह महानुष्ठान 170 सजोड़ों के साथ सोमवार को सुबह 9 से 11 बजे तक हुई।

क्रोध, लाभ और माया का जीवन में दबाव कम करने, संसार के सभी जीवों से मैत्रीय भाव स्थापित करने, जीवन में नकारात्मकता दूर कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने और जीवन में सुख शांति प्राप्ति के उद्देश्य से हरेली अमावस्या के दिन आज महाप्रभाविक सर्वतोभद्र महाभिषेक किया गया। दादाबाड़ी में 170 भगवान की स्थापना कर अलग अलग हस्त मुद्राओं के साथ श्रावक-श्राविकाओं ने 170 सजोड़ों जैसी कि देवरानी-जेठानी, पिता-पुत्र, पति-पत्नी, भाई-बहन के जोड़े में महाप्रभाविक सर्वतोभद्र महाभिषेक किया।

दादाबाड़ी में आज संगीतमय एवं मनमोहक नृत्यों की प्रस्तुति देते हुए प्रभु की आराधना की गई। साथ ही रायपुर के प्रसिद्ध विधिकारक विमल गोलछा ने विधि विधान के साथ पूजन संपन्न कराई।

Author Desk

Related Articles

Back to top button