छत्तीसगढ़

खेत में खुद के बिछाए बिजली के तार की चपेट में आए पिता-पुत्र, मौके पर मौत

खेत में खुद के बिछाए बिजली के तार की चपेट में आए पिता-पुत्र, मौके पर मौत

कवर्धा। लोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिरनपुर में एक दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। खेत में फसल को मवेशियों से बचाने के लिए लगाए गए बिजली के तार की चपेट में आने से यह हादसा हुआ, जिसके बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, किसान परमेश्वर पटेल (22) ने फसल की सुरक्षा के लिए खेत के चारों ओर बिजली के तार लगाए थे, जिनमें करंट प्रवाहित हो रहा था। बुधवार को खेत में काम करने के दौरान वह अचानक तार के संपर्क में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद उसके पिता गोकरण पटेल (55) खेत पहुंचे। उन्होंने अपने बेटे को जमीन पर अचेत पड़ा देखा और उसे उठाने का प्रयास किया, लेकिन वे भी करंट की चपेट में आ गए। इस दौरान उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बिजली आपूर्ति बंद कराकर दोनों शवों को कब्जे में लिया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि खेतों की सुरक्षा के लिए करंट जैसे खतरनाक उपायों का उपयोग न करें और सुरक्षित विकल्प अपनाएं, ताकि इस तरह की दर्दनाक घटनाओं से बचा जा सके।

Author Desk

Related Articles

Back to top button