छत्तीसगढ़

नकटी के 85 घरों में तोड़फोड़ का मामला, जिला कांग्रेस ने सीएम साय का फूंका पुतला

नकटी के 85 घरों में तोड़फोड़ का मामला, जिला कांग्रेस ने सीएम साय का फूंका पुतल

धमतरी (प्रखर) जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी के अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार द्वारा ग्राम नकटी के 85 घरों की तोड़ – फोड़ कर वर्षाकाल में परिवारों को बेघर किए जाने के विरोध में एवं ग्रामवासियों को उचित न्याय दिलाने की मांग को लेकर गांधी मैदान में जयस्तंभ चौक बालोद में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन किया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिस तरह ग्राम नकटी में रात के अंधेरे में बेदखली और तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई है, वह अमानवीय है।यह पूरी तरह दुर्भाग्यपूर्ण है।पहले सम्मानजनक व्यवस्था सुनिश्चित की जाती और उसके बाद ही कोई कदम उठाया जाता। धमतरी विधायक ओंकार साहू ने इस अवसर पर कहा कि नकटी गांव के लोगों के साथ इस तरह का व्यवहार किसी भी सभ्य व्यवस्था में स्वीकार्य नहीं है। कांग्रेस पार्टी के अभी तक 13 विधायकों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर नकटी गाँव के गरीबों के टूटे घर,उनके दर्द, आँसू और उनके हक की लड़ाई के सम्मान में उस स्थान पर आवास लेने से इंकार कर दिया है।अब सवाल नैतिकता की बात करने वाले भाजपा नेताओं से है।अगर जरा सी भी नैतिकता बची है,तो भाजपा विधायक भी आगे आयें,उस स्थान पर मिलने वाले आवास छोड़ें और गरीबों के हक के साथ खड़े होने का साहस दिखाएं।यदि जनता को संकट में डालकर जनप्रतिनिधियों के लिए सर्वसुविधायुक्त आवास बनाना आवश्यक है तो नवा रायपुर में सैकड़ों एकड़ शासकीय भूमि उपलब्ध है, जिसका उपयोग सुव्यवस्थित ढंग से किया जा सकता है। कांग्रेस नेताओं ने कहा की कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि इस पीड़ादायक और अमानवीयपूर्ण कार्यवाही पर तत्काल रोक लगाई जाए और बेघर हुए प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और उचित मुआवजे की तुरंत व्यवस्था की जाए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, विधायक ओंकार साहू, पूर्व विधायक लक्ष्मी ध्रुव, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, शरद लोहाना, जिला प्रभारी महामंत्री अरविंद दोषी, जिला कोषाध्यक्ष विजय गोलछा, जिला पंचायत सदस्य कविता बाबर, पूर्व पीसीसी आनंद पवार, ब्लॉक अध्यक्ष योगेश शर्मा, गौतम वाधवानी, खिलेन्द्र ध्रुव, जिला उपाध्यक्ष सूर्याराव पवार, वसीम कुरैशी, सलीम रोकड़िया, जानसिंग यादव, राजेन्द्र साहू, सूर्यप्रभा चेटीयार, राजेंद्र सोनी, मनीषा साहू, जिला महामंत्री आकाश गोलछा, डीहूराम साहू, योगेश लाल, विक्रांत शर्मा, वरिष्ठ नेता बृजेश जगताप, नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, विशु देवांगन, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेंद्र सोनवानी, एन.एस.यू.आई जिला अध्यक्ष राजा देवांगन, करण चंद्राकर, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंबिका सिन्हा, शास्त्री सोनवानी, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष लकेश्वर साहू, आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज साक्षी, जिला सचिव कामराय साहू, खिलेंद्र साहू, रामनाथ यादव, राजेश पांडे, संतोष साहू, मोहन ध्रुव अमित बाघमारिया, बिसौहा साहू, नवीन गजेंद्र, घनाराम सोनी, अभिषेक ठाकुर, प्रकाश साहू, मोहित देवांगन, सुमन मेश्राम, राजेश ठाकुर, टूकेश साहू, वातंजलि गोस्वामी, चंदन रजक, देवेंद्र देवांगन, कमलेश सोनकर, रजत सोनकर, यशवंत पटेल, उदित नारायण साहू, गोपाल कामडे, चंदन रजक, अजय डहरिया, गीतराम सिन्हा, साहिल अहमद, संजू साहू, यश राजपूत, सूरज पासवान, चंद्रहास साहू, तेजराम सिन्हा, पारस साहू, यश राजपूत, तोमेश साहू, मानिक साहू, नोमेश सिन्हा, ऋषभ ठाकुर, आकाश नेताम, उत्तम साहू, विजेंद्र रामटेके, वतंजलि गोस्वामी, धर्मेंद्र पटेल, श्रवण साहू, लोकेश्वर सिन्हा, दुर्गेश नंदिनी साहू, डुमेश साहू, सूरज गहरवार, भागी ध्रुव, चित्रांश रजक, मुकेश साहू, राजा जाचक, प्रवीण साहू, आकाश नेताम, नमन बंजारे, रियाज अहमद, अम्बर चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button