छत्तीसगढ़
Raipur Breaking: सोलर पैनल लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर दो लोगों की मौत

सोलर पैनल लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर दो लोगों की मौत
रायपुर। राजधानी रायपुर में सोलर पैनल लगाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। प्रोफेसर कॉलोनी क्षेत्र में घर की छत पर काम कर रहे दो लोग हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दोनों व्यक्ति छत पर सोलर पैनल इंस्टॉलेशन का कार्य कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।



