राष्ट्रीय

हंगामे के बीच लोकसभा ने पारित किया जन्म-मृत्यु पंजीकरण संशोधन विधेयक

दोनों सदनों की कार्यवाही 3 अगस्त तक स्थगित

नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र अभी भी जारी है। शुक्रवार को मानसून सत्र के दौरान लोकसभा और राज्यसभा में कई अहम विधायी प्रस्तावों पर चर्चा और कार्रवाई होनी थी। हालांकि दोनों सदनों को हंगामे की वजह से स्थगित कर दिया गया। दोनों सदनों की अगली कार्यवाही अब 3 अगस्त को शुरू होगी। बता दें कि लोकसभा में सदस्य जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 और सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा और मतदान होना था। वहीं, राज्यसभा में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास (संशोधन) विधेयक, 2026 पर चर्चा होनी थी। दूसरी तरफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 पेश करने वाले थे, जिसका मकसद जन्म और मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 में संशोधन करना है। हालांकि दोनों सदनों में विपक्ष की ओर से लगातार हंगामा जारी रहा, जिसके कारण दोनों सदनों की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया। विपक्ष के हंगामे के बीच शुक्रवार को लोकसभा ने जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया। सदन की कार्यवाही के दौरान पीठासीन अधिकारी दिलीप सैकिया ने विपक्षी सदस्यों से अपनी सीटों पर लौटने की अपील की। हालांकि, नारेबाजी के बीच ही विधेयक को पारित कर दिया गया।

Author Desk

Related Articles

Back to top button