राष्ट्रीय

दिशा सालियान मौत मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच के दिए आदेश

मुंबई। दिवंगत सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में बुधवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने केंद्रीय जांच ब्यूरो को मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू करने का निर्देश दिया है। यह आदेश दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान की याचिका पर सुनवाई के बाद आया। दिशा सालियान की 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में एक ऊंची इमारत से गिरने के बाद मौत हो गई थी। वह अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर थीं। दिशा की मौत सुशांत सिंह राजपूत की मौत से कुछ दिन पहले हुई थी। इसके बाद दोनों मामलों को लेकर लंबे समय से कई तरह के सवाल और विवाद सामने आते रहे हैं।

पिता ने मुंबई पुलिस की जांच पर उठाए थे सवाल

दिशा के पिता सतीश सालियान ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर मुंबई पुलिस की जांच में कथित खामियों का आरोप लगाया था। उन्होंने मामले में स्नढ्ढक्र दर्ज करने के साथ नए सिरे से जांच कराने की मांग की थी। याचिका पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का निर्देश दिया। कोर्ट ने जांच एजेंसी को स्नढ्ढक्र दर्ज कर मामले की जांच शुरू करने को कहा है।

2020 में हुई थी दिशा की मौत

दिशा सालियान की 8 जून 2020 को मलाड स्थित एक ऊंची इमारत से गिरने के बाद मौत हुई थी। उनकी मौत के कुछ ही दिनों बाद सुशांत सिंह राजपूत की भी मृत्यु हो गई थी। दोनों घटनाओं के समय को लेकर सोशल मीडिया और सार्वजनिक बहस में कई सवाल उठे थे। हालांकि, इन घटनाओं के बीच किसी आपराधिक संबंध के बारे में सामने आए दावों को लेकर अलग-अलग स्तर पर जांच और विवाद होते रहे हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button