छत्तीसगढ़

आराध्य गरबा 2026 को लेकर धमतरी में उत्साह, पांचवें वर्ष होगा भव्य आयोजन

माँ बिलाई माता दाई के आशीर्वाद से नवरात्रि में सजेगा गरबा का रंग; बॉलीवुड अभिनेत्री अवनीत कौर, कवयित्री अनामिका अंबर और अभिनेत्री डेजी शाह होंगी विशेष आकर्षण

आराध्य गरबा 2026 को लेकर धमतरी में उत्साह, पांचवें वर्ष होगा भव्य आयोजन

 

माँ बिलाई माता दाई के आशीर्वाद से नवरात्रि में सजेगा गरबा का रंग; बॉलीवुड अभिनेत्री अवनीत कौर, कवयित्री अनामिका अंबर और अभिनेत्री डेजी शाह होंगी विशेष आकर्षण

 

धमतरी। धमतरी की रक्षक एवं अधिष्ठात्री देवी माँ बिलाई माता दाई की कृपा एवं आशीर्वाद से शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर लगातार पांचवें वर्ष ‘आराध्य गरबा 2026’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। गरबा प्रेमियों के लिए आयोजित इस आयोजन में निःशुल्क पास प्रदान किए जाएंगे।

 

आयोजन के भव्य शुभारंभ अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा।

 

बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी बनेगी आकर्षण

 

इस वर्ष आराध्य गरबा में धमतरीवासियों एवं गरबा प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण देखने को मिलेगा। आयोजन के प्रथम नवरात्रि दिवस पर बॉलीवुड अभिनेत्री अवनीत कौर, चतुर्थ दिवस पर लोकप्रिय कवयित्री अनामिका अंबर तथा अष्टमी के अवसर पर बॉलीवुड अभिनेत्री डेजी शाह गरबा आयोजन में शामिल होंगी।

 

आयोजकों के अनुसार इन विशेष अतिथियों की मौजूदगी से नवरात्रि उत्सव का उल्लास और बढ़ेगा तथा गरबा प्रेमियों को विशेष अनुभव प्राप्त होगा।

 

आयोजन को लेकर आयोजक पं. राजेश शर्मा, धर्मप्रेमी समाजसेवी एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति स्थाई आमंत्रित सदस्य, धमतरी ने धमतरीवासियों एवं गरबा प्रेमियों से बड़ी संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

 

नवरात्रि के दौरान आयोजित होने वाले इस गरबा उत्सव को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। आयोजकों द्वारा आयोजन को भव्य एवं यादगार बनाने की तैयारियां की जा रही हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button