छत्तीसगढ़

ईडी की कोरबा, धमतरी और अंबिकापुर में व्यापारियों के ठिकानों पर दबिश

रायपुर। ईडी ने एक बार फिर कोरबा, धमतरी और अंबिकापुर में व्यापारियों के ठिकानों पर दबिश दी है। तीन जिलों में हुई इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप है।

बताया जा रहा है कि ईडी की छह सदस्यीय टीम कोरबा में सीतामढ़ी निवासी पान गुटखा के थोक व्यवसाई शिव अग्रवाल के साथ एक और व्यापारी रूढ़मल अग्रवाल के घर सुबह 4 बजे पहुंची। टीम की दबिश के दौरान सशस्त्र बल के जवान घर के बाहर निगरानी कर रहे हैं।

आज धमतरी में भी ईडी ने दो व्यापारियों के ठिकानों पर दबिश दी है इनमें से एक राइस मिलर और दूसरा ठेकेदार बताया जा रहा है। वहीँ अंबिकापुर में भी व्यापारियों के ठिकानों पर छापा मारने की खबर सामने आ रही है।

बताया जा रहा है कि ईडी ने बीजापुर जिला प्रशासन को पत्र लिखकर डीएमएफ फंड का ब्यौरा मांगा है। जिला प्रशासन को 2016 से अब तक खर्च किए गए डीएमएफ फंड का हिसाब देना होगा।

Author Desk

Related Articles

Back to top button