छत्तीसगढ़

कुरुद के पूर्व विधायक डॉ.चन्द्रहास साहू की पुण्यतिथि पर किया नमन ,मरीजों को हुआ फल वितरण

धमतरी – कांग्रेस भवन कुरुद में कांग्रेस पार्टी के द्वारा स्व.श्री डॉ चंद्रहास साहू की तृतीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजली अर्पित की गई।साथ ही सिविल हॉस्पिटल कुरुद में मरीज़ों को फल वितरण किया गया।
कांग्रेस भवन में कांग्रेस जनों ने स्व. डॉक्टर साहब की तस्वीर पर तिलक वन्दन व श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शत-शत नमन किया।उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कांग्रेस जनों ने कहा कि स्व. डॉक्टर साहब जी हमारे प्रेरणास्त्रोत रहे है।वे अपने समय मे कुरूद विधानसभा क्षेत्र में विधायक के रूप में जनसेवा करते हुए एक मिसाल पेश किए। वे गरीबों के सच्चे मसीहा, सेवा एवम् सादगी के प्रतीक, कुरूद विधानसभा के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए कुरूद महाविद्यालय की सौगात दिलाने वालें थे।उन्होंने उम्र के अंतिम पड़ाव में भी अपनी समर्पित सेवा जारी रखी थी।आजीवन मरीजों की निशुल्क सेवा करते रहे।वे कुरुद कांग्रेस के अनमोल रत्न थे।उनकी पुण्यतिथि पर हम सभी शत-शत नमन करते है।
कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में पश्चात सिविल हॉस्पिटल कुरुद में मरीज़ों को फल बिस्किट वितरण किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी प्रहलाद चन्द्राकर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेशर साहू,पूर्व सेवादल संयोजक रवि शर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा, जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संध्या कश्यप, कुरुद मंडी उपाध्यक्ष प्रमोद साहू, नगर पंचायत सभापति मनीष साहू, मधुसूदन दीवान , युकां विधानसभा अध्यक्ष पार्षद देवव्रत साहू, एल्डरमैन मनोज अग्रवाल, ब्लॉक कोषाध्यक्ष उमाशंकर साहू, चंद्रकांत चन्द्राकर, हितेंद्र केला, सेवादल अति.जिलाध्यक्ष योगेश चन्द्राकर, सन्तोष प्रजापति, ऐश्वर्य साहू, तुलसी साहू, रामप्यारे साहू, सोमप्रकाश साहू, गंगेश साहू, युवराज साहू, सूर्यप्रकाश साहू, डामेंद्र साहू, सुजीत साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन व आमजन उपस्थित थे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button