मनोरंजन

Singham Again: रोहित शेट्टी की फिल्म में इस सितारे की एंट्री, ये है स्टार कास्ट

रोहित शेट्टी सिंघम अगेन को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। सिंघम की 2 सफल किश्तों के बाद अब रोहित सिंघम अगेन की तैयारियों में जुट गए हैं। खबर आ रही है कि इस फिल्म में एक और सितारे की एंट्री हो गई है। रोहित शेट्टी ने कुछ समय पहले ही सिंघम अगेन की कास्टिंग की जानकारी दी थी। रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स के सभी सितारे तीसरी किश्त में भी नजर आने वाले हैं, लेकिन करीना कपूर और दीपिका की नई एंट्री है। अब खबर आ रही है कि विक्की कौशल भी इस फिल्म में नजर आ सकते हैं। विक्की कौशल और रोहित शेट्टी सिंघम अगेन के लिए कुछ समय से बातचीत कर रहे हैं और रोहित शेट्टी फिल्म में विक्की कौशल के लिए प्रॉपर कैरेक्टर के लिए भी काम कर रहे हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button