छत्तीसगढ़

मेंटेनेंस पर सवाल : रायपुर रेलवे स्टेशन की लिफ्ट में यात्री फंसे, कांच फोड़कर निकाला गया

मेंटेनेंस पर सवाल : रायपुर रेलवे स्टेशन की लिफ्ट में यात्री फंसे, कांच फोड़कर निकाला गया

रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 में मौजूद लिफ्ट के अंदर आज कुछ यात्री फंस गए। घटना के बाद यात्री काफी देर तक अंदर डरे सहमे रहे। इसके बाद लिफ्ट का कांच तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया। घटना के रायपुर रेलवे स्टेशन की लिफ्ट के मेंटेनेंस पर सवाल उठ रहे है। यात्रियों का आरोप है कि रेलवे के अधिकारी समय-समय पर यदि लिफ्ट की मेंटेंनस करवाते तो शायद ऐसे हादसे नहीं होते। वहां मौजूद लोगों के मुताबिक लिफ्ट से यात्रियों को निकालने की काफी कोशिश की गई। लेकिन जब कोई सफलता नहीं मिली तो लिफ्ट के कांच को तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया।

Author Desk

Related Articles

Back to top button