छत्तीसगढ़

नशेड़ी युवक ने पान ठेला संचालक पर किया चाकू से हमला, लोगों ने पकड़कर की पिटाई

रायपुर। नशे की हालत में सिगरेट लेने पहुंचे युवक ने पान ठेला संचालक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पान ठेला संचालक के चेहरे पर गंभीर चोट आई है। मौजूद लोगो ने आरोपी की जमकर धुनाई कर दी। सुचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि पुरानी बस्ती थाना इलाके के कैलाशपुरी चौक पर पान ठेला में एक नशेड़ी युवक सिगरेट लेने आया। उसका किसी बात पर ठेला संचालक महेश देवांगन से विवाद हो गया। नशेड़ी युवक ने संचालक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में संचालक के चेहरे पर आई गंभीर चोट आई है। वहीं स्थानीय लोगों ने नशेड़ी युवक को पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि यह विवाद आधे घंटे तक चलता रहा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button