छत्तीसगढ़
गोंदवारा बिजली ऑफिस के पास मिली अज्ञात युवक की लाश

रायपुर। राजधानी के खमतराई थाना इलाके में अज्ञात युवक की लाश मिलने का मामला सामने आया है। गोंदवारा बिजली ऑफिस के पास युवक की लाश मिली है। मृतक के सर पर चोट के निशान हैं। आशंका है सर पर किसी चीज से वार कर हत्या की गई है। युवक की उम्र लगभग 30-35 वर्ष के बीच होना बताई जा रही है। मौके पर पहुंची खमतराई थाना पुलिस युवक की शिनाख्त में जुटी है।



