राजनीतिमहाराष्ट्र

अरविंद केजरीवाल की उद्धव ठाकरे से मुलाकात, राज्यसभा में मांगा समर्थन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार को मुंबई स्थित मातोश्री पहुंचे। यहाँ उन्होंने उद्धव ठाकरे और सांसद संजय राउत से मुलाकात की। केजरीवाल के साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान और पार्टी सांसद राघव चड्ढा भी मौजूद थे। बता देंकि कि दिल्ली में अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग को लेकर केंद्र और दिल्ली सरकार में ठन गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात कर समर्थन मांग रहे हैं। केजरीवाल ने इसी सिलसिले में बुधवार को शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मुलाकात की है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा जिस राज्य में सरकार नहीं बना पाती, वहां सीबीआई-ईडी जैसी एजेंसियों से डराती है।

वहीँ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अध्यादेश का विरोध किया और इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही। उन्होंने इस मुद्दे पर विरोधी दलों से भी राज्यसभा में एकजुट होने की अपील की है। विरोधी दलों से भी एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले राज्यसभा में भाजपा को हराने का अच्छा मौका होगा।

Author Desk

Related Articles

Back to top button