छत्तीसगढ़

कवर्धा में प्रशासन की लापरवाही से हुई घटना, लोगों में पुलिस का भय नहीं : शुक्ला

कवर्धा में प्रशासन की लापरवाही से हुई घटना, लोगों में पुलिस का भय नहीं : शुक्ला

रायपुर। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, कवर्धा में हत्या की आशंका पर गांव वालों ने एक परिवार के घर को आग के हवाले कर दिया। इस मामले में सुशील आनंद ने कहा, यह घटना बेहद दुर्भाग्यजनक है। कवर्धा तो हत्याओं की राजधानी बन गया है।
उन्होंने कहा, गृह मंत्री का जिला होने के बाद भी वहां के लोग खुद को सुरक्षित नहीं समझ रहे हैं। प्रशासन और पुलिस की लापरवाही है। छत्तीसगढ़ में जादू टोना के शक में हत्या की घटनाएं बढ़ी है। लगातार इस तरह की घटनाएं बढ़ रही है। जादू टोना के शक में लोगों को मार दिया जा रहा है। यह प्रशासन की लापरवाही है। जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए। लोगों में पुलिस का भय होना चाहिए।
सीमेंट के दाम में गिरावट को लेकर संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, सीमेंट के दाम इसलिए बढ़ाये गये थे क्योंकि सरकार और कंपनी की सांठगांठ हुई थी। विपक्ष के दबाव बनाने पर रेट कम किया गया है। हम मांग करते हैं कि पूरा पचास रुपये की कटौती होनी चाहिए।

Author Desk

Related Articles

Back to top button