छत्तीसगढ़

दो दिवसीय जल जगार महोत्सव 5 एवं 6 अक्टूबर को तैयारियां जोरों पर

कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने लिया तैयारियों का जाएगा

धमतरी (प्रखर) कलेक्टर सुश्री नम्रता  गांधी ने जिले में 5 एवं 6 अक्टूबर 2024 को आयोजित होने वाले दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी जल जगार महोत्सव के तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर कलेक्टर सुश्री गांधी ने कहा कि यह आयोजन राष्ट्र स्तरीय है और पूरे देश से विशिष्ट अतिथि आएंगे। उन्होंने कहा कि तैयारी में कोई कमी ना रहे अधिकारी इस बात का ध्यान रखें।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल में पूरी साफ सफाई, पेयजल, शौचालय, विद्युत आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।  साथ ही कार्यक्रम में आने वाले विशिष्ट अतिथियों के आने हेतु अलग मार्ग, उनके रुकने हेतु आवास व्यवस्था भी चिन्हांकित करने के निर्देश अधिकारियो क़ो दिए। कलेक्टर ने जल ओलम्पिक कार्यक्रम के समीप सुरक्षा हेतु गार्ड और मेडिकल यूनिट तैनात करने कहा। इसके साथ ही उन्होंने फ़ूड स्टाल, उद्योग स्टाल का अवलोकन किया। कलेक्टर ने पार्किग व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि पार्किंग स्थल में वीवीआईपी, वीआईपी और सामान्य लोगों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल बनाया जाए। इन पार्किंग स्थलों में बिजली पेयजल एवं स्वास्थ्य सुविधा भी उपलब्ध कराई जाए।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर जी आर मरकाम, कार्यपालन अभियंता  एच के नेताम, जिला शिक्षा अधिकारी  जगदल्ले, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ यू एल कौशिक सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button