छत्तीसगढ़

धमतरी जिले को मिले संविदा में पांच नए डॉक्टर

भाजपा के प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का आभार व्यक्त किया है

धमतरी(प्रखर) राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा संविदा डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। जिसमें धमतरी को पांच नए डॉक्टर मिले हैं। इसमें दो जिला अस्पताल में दो आयुष्मान आरोग्य मंदिर में और एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुजरा में है।
नवनियुक्त डॉक्टर में डॉ सौरभ बागडे शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर बठेना धमतरी, डॉ गौरव वैद्य जिला अस्पताल, डॉ खिलेंद्र सिंह दीवान शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर धारी नवागांव, डॉ यश कुमार साहू जिला अस्पताल और डॉ अनुनय कनाडे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुजरा है। सभी चिकित्सकों को 6 नवंबर तक संबंधित जगह में जॉइनिंग देना होगा। सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संविदा नियुक्ति पर होंगे और संविदा के तहत जो नियम होते हैं उनका पालन करना होगा। डॉक्टरों की नियुक्ति पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का आभार व्यक्त किया है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button