छत्तीसगढ़

राजधानी में सड़क हादसे में 2 की मौत

राजधानी में सड़क हादसे में 2 की मौत

रायपुर। अभनपुर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां दो बाइक की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में एक नाबालिग समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार, घटना अभनपुर थाना क्षेत्र की है। जहां दो बाइकों के बीच आपस में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही बाइक सवार नाबलिग की मौत हो गई। वहीं एक घायल की इलाज के दौरान सांस थम गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग के शव को पीएम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button