छत्तीसगढ़

डैम से पानी निकालने वाले फूड इंस्पेक्टर को जमा करने होंगे 53 हजार रुपए

कांकेर। डैम से पानी निकालने वाले फूड इंस्पेक्टर राजेश विश्वास को रिकवरी का नोटिस जारी किया गया है। बिना अनुमति 4104 घन मीटर पानी निकाला गया था। विभागीय जल दर के अनुसार ये रिकवरी 53,092 रुपये की होगी। नोटिस में 10 दिन के भीतर राशि जमा करनी होगी। जल संसाधन उप संभाग कापसी ने जारी किया है रिकवरी का नोटिस।
मीडिया में मामला आने के बाद कलेक्टर ने फूड इंस्पेक्टर राजेश विश्वास को निलंबित कर दिया। निलंबन के दौरान फूड इंस्पेक्टर को कांकेर जिला कार्यालय अटैच किया गया। प्रशासन ने प्रारंभिक जांच में पाया कि खेरकेट्टा जलाशय से 21 लाख लीटर नहीं बल्कि 41104 क्यूबिक मीटर पानी मोबाइल ढूंढने के लिए बर्बाद किया गया। फूड इंस्पेक्टर ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए बिना किसी अनुमति के भीषण गर्मी में बांध से पानी बहाया है। जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम के खिलाफ है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button