राष्ट्रीय

पाकिस्तान के खिलाफ 4 युद्ध लडऩे वाले रिटायर्ड जवान बलदेव सिंह का निधन, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

पाकिस्तान के खिलाफ 4 युद्ध लडऩे वाले रिटायर्ड जवान बलदेव सिंह का निधन, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। पाकिस्तान के खिलाफ चार जंग लडऩे वाले सेना के वयोवृद्ध सैनिक हवलदार (सेवानिवृत्त) बलदेव सिंह का निधन हो गया है। 93 साल की उम्र में प्राकृतिक कारणों से नौशेरा में स्थित निवास पर बलदेव सिंह का निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ मंगलवार को उनके गांव में किया गया है। सेवानिवृत्त बलदेव सिंह के निधन पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक जाहिर किया है। पीएम मोदी ने कहा है कि भारत के प्रति बलदेव सिंह की स्मारकीय सेवा को आने वाले समय में याद रखा जाएगा।

पीएम मोदी ने इस तरह दी श्रद्धांजलि
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हवलदार बलदेव सिंह (सेवानिवृत्त) के निधन पर शोक जाहिर किया है। पीएम मोदी ने लिखा- “हवलदार बलदेव सिंह (सेवानिवृत्त) के निधन से दुखी हूं। भारत के प्रति उनकी महान सेवा को आने वाले समय में याद रखा जाएगा। साहस और धैर्य के सच्चे प्रतीक, राष्ट्र के प्रति उनका अटूट समर्पण भावी पीढिय़ों को प्रेरित करेगा। मुझे कुछ साल पहले नौशेरा में उनसे हुई मुलाकात अच्छी तरह याद है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button