राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार में 13,500 करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का किया उद्घाटन

मधुबनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मधुबनी में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संबोधित करने से पहले पीएम मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के लिए दो मिनट मौन रखा। पीएम मोदी ने कहा कि जिनको हमने खोया उनको श्रद्धांजलि देते हैं। उन्होंने कहा कि 22 तारीख को जिन परिवारजनों को हमने खोया.. उनको श्रद्धांजलि देने के लिए हम अपने स्थान पर ही बैठकर मौन रहकर आराध्य देव को स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।
बिहार ने पंचायतों में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया
प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार देश का पहला राज्य था, जहां पंचायतों मे 50 प्रतिशत आरक्षण की सुविधा दी गए और इसलिए मैं नितीश का अभिनंदन करता हूं। आज बहुत बड़ी संख्या में गरीब, दलित, महादलित, पिछड़े, अति पिछड़े समाज की बहन बेटियां बिहार में जनप्रतिनिधि बनाकर सेवाएं दे रही हैं यही सच्चा सामाजिक न्याय है। आज पंचायती राज दिवस के मौके पर पूरा देश बिहार से जुड़ा है। यहां बिहार के विकास से जुड़े हजारों करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। बिजली रेल और इन्फ्रास्ट्रक्चर के विभिन्न कार्यों से बिहार में रोजगार के नए मौके बनेंगे। बीते दशक में 2 लाख से ज्यादा ग्राम पंचायत को इंटरनेट से जोड़ा गया है 5:30 लाख से ज्यादा कॉमन सर्विस सेंटर गांव में बने हैं। पंचायत के डिजिटल होने से एक और फायदा हुआ है जीवन-मृत्यु प्रमाण पत्र, भूमि धारण प्रमाण पत्र ऐसे कई दस्तावेज आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
Author Desk

Related Articles

Back to top button