राष्ट्रीय

अहमदाबाद प्लेन हादसा : मृतकों की संख्या हुई 297, घटना स्थल पहुंचे प्रधानमत्री मोदी

अहमदाबाद प्लेन हादसा : मृतकों की संख्या हुई 297, घटना स्थल पहुंचे प्रधानमत्री मोदी

 

अहमदाबाद। अहमदाबाद प्लेन हादसे में अब तक 297 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। विमान में सवार 242 लोगों में से 241 लोगों की मौत हो गई। हादसे में सिर्फ एक यात्री की जान बच पाई है। मृतकों में 229 यात्री थे, जबकि 12 विमान के क्रू मैंबर्स थे। इसके अलावा प्लेन क्रैश करने के बाद जिस मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर गिरा था वहां मौजूद 56 लोगों की भी जान चली गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हादसे वाली जगह पहुंच गए हैं। कल गृह मंत्री अमित शाह ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया था। इस बीच विमान हादसे की जांच भी तेज हो गई है। सरकार ने जांच के लिए हाई लेवल कमेटी बनाई है।

बता दें कि गुजरात के अहमदाबाद में कल 12 जून को भीषण विमान हादसा हुआ। अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया बोईंग 787-8 ड्रीमलैंडर क्रैश हो गया। इस विमान में 242 यात्री सवार थे, जिसमें से कई यात्रियों की मौत हो चुकी है। वहीं एक यात्री की जान बच गई है, जिनकी पहचान रमेश विश्वास कुमार के रूप में हुई है जो ब्रिटिश नागरिक हैं और उनकी उम्र 40 वर्ष है। बता दें कि अहमदाबाद एयरपोर्ट से दोपहर 1 बजकर 48 मिनट पर एयर इंडिया के इस विमान ने टेकऑफ किया। इसके ठीक कुछ ही मिनटों बाद यह विमान क्रैश हो गया। इस विमान में 232 यात्रियों के अलावा 10 क्रू मेंबर्स भी थे। साथ ही इस विमान में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी सवार थे, जिनकी इस हादसे में मौत हो चुकी है। ऐसे में चलिए बताते हैं कि विमान हादसे का घटनाक्रम क्या रहा है और कब-कब, क्या-क्या हुआ।

Author Desk

Related Articles

Back to top button