छत्तीसगढ़

मकेश्वर  वार्ड में ‘घर-घर चलो अभियान’, भाजपा नेताओं ने किया जनसंपर्क


धमतरी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “गांव चलो-बस्ती चलो” अभियान के तहत रविवार को शहर के मकरेश्वर वार्ड में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता घर-घर पहुंचे और आम नागरिकों से संवाद स्थापित किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य पं. राजेश शर्मा शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में समानता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है, जिसके कारण आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हो चुकी है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी ने कहा कि सेवा, समर्पण और संगठन भाजपा की पहचान है। कार्यकर्ता इसी भावना के साथ जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनते और समाधान के लिए प्रयास करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान 75 वर्षीय दिव्यांग बुजुर्ग गुहाराम बंजारे से पं. राजेश शर्मा ने भेंट कर उनका सम्मान किया और हालचाल जाना, जिससे कार्यक्रम में भावुक माहौल बन गया।
इनकी रही प्रमुख उपस्थिति: जिला महामंत्री मनीष पंडित, पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, नगर मंडल महामंत्री राजीव चंद्राकर, पार्षद आशा लोढ़ी, पिंटू यादव, कुलेश सोनी, विकास शर्मा, लक्की डागा, देवेंद्र ध्रुवंशी, प्रकाश लहरे, देवराज पटेल, सूरज पटेल, नरेंद्र नागरची, करण ध्रुवंशी, शिव यादव, कुलेश्वर भंडारकर, रानी ध्रुवंशी, शंकर निस्पुरी, तेजराम बंजारे, गोविंद साहू, विनोद ध्रुवंशी, वकील खान, निर्मल पटेल, श्रवण बंजारे, कुमारी यादव, लोकेश नागरची, प्रीति यादव, आशा बाई, रुक्मणी, रजिया, सुनीता सेन, क्रांति भंडारकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अभियान के माध्यम से पार्टी ने आम जनता तक अपनी नीतियों और योजनाओं को पहुंचाने का प्रयास किया।

Author Desk

Related Articles

Back to top button