छत्तीसगढ़

18 से 26 अप्रैल तक धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव


धमतरी। जिला ब्राह्मण समाज धमतरी द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव इस वर्ष 18 से 26 अप्रैल तक धूमधाम और विविध धार्मिक आयोजनों के साथ मनाने का निर्णय लिया गया है। आयोजन को सफल बनाने के लिए एक विशेष आयोजन समिति का गठन किया गया है। आयोजन समिति का अध्यक्ष राकेश दीवान को बनाया गया है। समिति में विनोद पांडेय, लोकेश पांडेय, डॉ. प्रदीप शर्मा, सूर्यकांत तिवारी, प्रदीप पांडे, अमन कुमार पांडे, डॉ. अनंत दीक्षित, अशोक मिश्रा, राजेंद्र श्रोती, विद्याशंकर दीवान, भूपेंद्र मिश्रा, महेश शास्त्री, बालेंद्र पांडे, अयोध्या पांडे, पूजा मिश्रा, बरखा शर्मा, विक्रांत शर्मा, पीयूष पांडे, जयप्रकाश झा, दीप शर्मा और रोहिताश मिश्रा सहित अनेक सदस्य शामिल हैं। सभी कार्यक्रम आयोजन समिति के मार्गदर्शन में संपन्न होंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत 18 अप्रैल को शाम 5 बजे मां रसाई माता मंदिर से युवा शाखा द्वारा निकाली जाने वाली ब्रह्म गर्जना बाइक रैली से होगी। यह रैली आमातालाब, अंबेडकर चौक, घड़ी चौक, सदर बाजार होते हुए बिलाई माता मंदिर पहुंचेगी, जहां हनुमान चालीसा के पाठ के साथ समापन होगा। बाइक रैली का प्रभार पीयूष पांडे, विक्रांत शर्मा, दीपक पांडेय और श्रीकांत शर्मा को सौंपा गया है।
दूसरे दिन 19 अप्रैल को सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक रसाई माता मंदिर में भगवान परशुराम प्राकट्य महोत्सव, अभिषेक, पूजन, हवन और आरती का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम विद्वत परिषद के सदस्यों द्वारा संपन्न कराया जाएगा, जिसके प्रभारी बालेंद्र पांडे और उनके सहयोगी रहेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे से 12 बजे तक सोरिद नगर शीतला मंदिर पानी टंकी के पास स्थित ब्राह्मण समाज की भूमि का भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसकी जिम्मेदारी तहसील ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सूरज तिवारी और उनके सहयोगियों को दी गई है।
इसी दिन शाम 6 बजे इतवारी बाजार स्थित राम मंदिर से श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ की कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसके प्रभारी बरखा शर्मा, आयुषी पांडेय, अंकिता मिश्रा, ऋतुराज शर्मा, प्रतिमा पांडे और झंकार शर्मा होंगे। इसके पश्चात शाम 6:30 बजे नगर पालिका स्कूल के सामने स्थित भगवान परशुराम फरसा चौक में समाज के सभी सदस्य दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना करेंगे। इस कार्यक्रम का प्रभार दीपक पांडेय को सौंपा गया है।
मुख्य आयोजन 26 अप्रैल को होगा। इस दिन शाम 5 बजे इतवारी बाजार स्थित राम मंदिर से बटुक यात्रा निकाली जाएगी, जो शिव चौक होते हुए घड़ी चौक पहुंचेगी। घड़ी चौक में समाज के सभी लोगों एवं सर्व समाज की उपस्थिति में भगवान परशुराम की अष्टधातु से निर्मित प्रतिमा की पूजा-अर्चना और आरती की जाएगी। पूजा संपन्न कराने की जिम्मेदारी विद्वत परिषद के सदस्यों के साथ ननकू महाराज, दीपक पांडे, अमन पांडे, आशुतोष शर्मा और श्रीकांत तिवारी को दी गई है।
इसके बाद भगवान परशुराम की अष्टधातु प्रतिमा के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें धमतरी जिले के सभी ब्लॉक कुरूद, मगरलोड, भखारा, नगरी और धमतरी के समाजजन शामिल होंगे। शोभायात्रा घड़ी चौक से निकलकर गोल बाजार, सदर बाजार, कचहरी चौक और रामबाग होते हुए विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचेगी, जहां भगवान का श्रृंगार और प्रसादी अर्पित की जाएगी।
प्रसाद वितरण का कार्य बिटिया सम्मान समिति की अध्यक्ष नलिनी मिश्रा और बेटियों द्वारा किया जाएगा। वहीं पोथी विदाई कार्यक्रम की जिम्मेदारी बरखा शर्मा और उनके साथियों को दी गई है। समाज के सभी लोगों के लिए प्रसादी की व्यवस्था विंध्यवासिनी मंदिर के पीछे स्थित गार्डन में की गई है, जिसकी जिम्मेदारी भूपेंद्र मिश्रा, राजेंद्र श्रोती, जयप्रकाश झा और प्रदीप शर्मा को सौंपी गई है।
जिला ब्राह्मण समाज धमतरी के पदाधिकारियों ने समाज के सभी लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button