राष्ट्रीय
5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती शुरू

5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती शुरू
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। आज ही इन पांचों राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे सामने आ जाएंगे।
पश्चिम बंगाल में मुख्य रूप से मुकाबले में तृणमूल कांग्रेस, बीजेपी, सीपीआईएम और कांग्रेस है। वहीं तमिलनाडु में मुख्य मुकाबला डीएमके गठबंधन, AIADMK गठबंधन, टीवीके और एनटीके के बीच है। केरल में मुख्य मुकाबले में LDF,UDF और NDA है। असम में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। पुडुचेरी में मुख्य मुकाबला NDA बनाम कांग्रेस गठबंधन के बीच है।



