उमर खालिद और शरजील इमाम के समर्थन में लिखीं भडक़ाऊ बातें, मामला दर्ज

उमर खालिद और शरजील इमाम के समर्थन में लिखीं भडक़ाऊ बातें, मामला दर्ज
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में नीट पेपर लीक के विरोध में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान उमर खालिद और शरजील इमाम के समर्थन में पोस्टर लहराने का मामला सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में शांति भंग करने की कोशिश हुई थी। सामने आई जानकारी के अनुसार, नीट परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ बेंगलुरु फ्रीडम पार्क में हो रहा शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन में एक विवादित पोस्टर चर्चा का विषय बन गया है, शुक्रवार को हुए प्रोटेस्ट के दौरान एक महिला ने भडक़ाऊ पोस्टर दिखाए और ऐसे नारे लगाए जिनसे पुलिस के अनुसार सार्वजनिक शांति भंग हो सकती थी।
विरोध प्रदर्शन में 1,000 से 1,500 लोग थे
24 जुलाई को सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात सब-इंस्पेक्टर सुलोचना की शिकायत के अनुसार, कर्नाटक विद्यार्थी संगठन ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करने और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करने के लिए एक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया था। पुलिस ने बताया कि इस प्रदर्शन में 1,000 से 1,500 लोगों ने हिस्सा लिया।



