छत्तीसगढ़

2000 करोड़ का शराब घोटाला : अनवर ढेबर को हाई कोर्ट से मिली अंतरिम ज़मानत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कथित 2000 करोड़ के शराब घोटाला मामले में आरोपी अनवर ढेबर को हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। मेडिकल ग्राउंड पर जमानत मिली है। बिलासपुर हाई कोर्ट में जस्टिस दीपक तिवारी की कोर्ट ने राहत दी है। मेडिकल ग्राउंड पर तीन हफ्ते की अंतरिम जमानत मिली है।

प्रवर्तन निदेशालय ने बीते दिनों रायपुर की विशेष अदालत में उजागर किए गए शराब घोटाले के संबंध में 13 हजार पन्नों की चार्जशीट पेश की थी। कारोबारी अनवर ढेबर, त्रिलोक ढिल्लन और आबकारी विभाग में अधिकारी रह चुके ए पी त्रिपाठी को शराब घोटाले का मास्टरमाइंड बताया गया था। इन दस्तावेजों में बताया गया था कि इन लोगों ने मिलकर सरकारी सिस्टम का दुरुपयोग करते हुए बड़े भ्रष्टाचार को अंजाम दिया। चार्जशीट में इस बात का भी जिक्र है कि इन रुपयों को कुछ राजनीतिक साझेदारों के साथ बांटा भी गया। 13000 पन्नों की चार्जशीट में कारोबारियों और अधिकारियों के बीच हुए वॉट्सऐप चैट से लेकर शराब घोटाले के सिंडिकेट के बीच कामकाज का ब्यौरा है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button